
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) शुक्रवार को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय – नान्दला, अजमेर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जयपुर संभाग के जयपुर संकुल – 2 के अन्तर्गत आने वाले नवोदय विद्यालय के 121 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया।कला उत्सव प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय, बीकानेर, जयपुर, जालौर, नागौर, जैसेलमेर, जोधपुर,सिरोही एवं अजमेर के प्रतिभागी छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद अजमेरा, समाज सेवी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री गिरि राज रेवाड़ एवं मुख्य अतिथि विनोद अजमेरा एवं उप प्राचार्य श्रीमती अल्का कुलश्रेष्ठ के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण के साथ किया गया। संकुल स्तरीय कला उत्सव के साथ ही विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया गया। प्राचार्य गिरि राज रेवाड़ एवं मुख्यअतिथि विनोद अजमेरा ने हॉकी के जादुगर स्वर्गीय मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । विद्यालय की छात्रा कु. निहारिका ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में भाषण देते हुए मेजर ध्यान चंद के जीवन और खेलों में उनके योगदान के बारे में बताया। विद्यालय के प्राचार्य श्री रेवाड़ ने मुख्य अतिथि विनोद अजमेरा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्राचार्य रेवाड़ ने अपने उद्बोदन में जयपुर संकुल – 2 से आये प्रतिभागी छात्र – छात्राओं, मार्गरक्षी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आंगतुक दर्शकों का नवोदय विद्यालय – नान्दला अजमेर के प्रांगण में स्वागत किया। उन्होने बताया कि संकुल स्तरीय कला उत्सव में प्रतिभागी छात्र – छात्राऐं रंगमंच की विभिन्न विधाऐं जैसे लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, नाटक, एकल अभिनय, मूक अभिनय आदि में भाग लेगें। कार्यक्रम के प्रारंभ में लोक नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्र – छात्राओं ने शानदार लोक नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया । क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान, अजमेर की छात्र अध्यापिका कु. अनुष्का राठौड़ ने राजस्थानी लोक नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लोकनृत्य प्रतियोगिता के पश्चातप्रतियोगी छात्र – छात्राओं ने नाटक एवं मूक अभिनय की प्रस्तुति दी जिसमें मोबाइल फोन का अत्याधिक इस्तेमाल, खेलों के महत्व देश भक्ति, लड़की बचाओ और अनपढ़ता एक अभिशाप आदि विषयों पर प्रकाश डाला। आज के कार्यक्रम में श्री आलाप देवरा संगीत अध्यापक, केन्द्रीय विद्यालय नं.-1 अजमेर, शारदा, प्राचार्य, रा.उ. मा. विद्यालय – अजमेर, खुशी शर्मा, नृत्य शिक्षिका, अजमेर निर्णायक मण्डल के रूप में शामिल हुए। शाला के अरविन्द पूनिया ने बताया कि कल लोक कला उत्सव प्रतियोगिता के समापन समारोह के पश्चात सभी प्रतिभागी छात्र – छात्रा अपने मार्गरक्षी शिक्षकों के साथ अपने मूल विद्यालय के लिए दोपहर भोजन के पश्चात प्रस्थान करेगें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक मनोहर सिंह सिधंल एवं ब्रजेश भार्गव ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज वर्मा, रवि पाटीदार, रविना यादव, राजेश चौधरी,दिनेश श्रीमाली आदि ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर श्री धर्मवीर, श्री योगेन्द्र सिंह चौधरी, परमानन्द सैनी, हेमराज यादव, ब्रजेश कुमार मीणा, हनुमान सहाय बाकोलिया, श् अशोक कुमार धनखड़ आदि मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
