Logo
ब्रेकिंग
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला... अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को

श्याम बाबा का 34वा वार्षिकोत्सव गुरुवार 4सितंबर को

 

शोभा यात्रा के बाद गांधी चौक पर आयोजित की जाएगी भव्य भजन संध्या _

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) खाटू वाले श्याम बाबा का 34वा वार्षिकोत्सव गुरुवार 4सितंबर को गांधी चौक पर धूमधाम से मनाया जाएगा इस मौके पर गुरुवार शाम को शोभा यात्रा निकाली जाएगी और उसके बाद भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें अनेक सुविख्यात भजन गायकों द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे  नगर के गांधी चौक क्षेत्र स्थित श्याम मित्र मण्डल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ हर साल की तरह इस बार भी आगामी गुरुवार 4सितम्बर को श्याम धनी का 34वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा इस मौके पर गुरुवार शाम सवा 4 बजे नगर के सुभाष गंज अनाज मंडी से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो  हनुमान चोक, मोची चौपड़, सदर बाज़ार, पांच बत्ती चौराहे राम लीला चौक होते हुए श्याम बाबा मंदिर गांधी चौक पहुंच कर सम्पन्न होगी , इसी चौक पर रात 9बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा और श्याम भजन संध्या के दौरान अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी , कार्यक्रम के दौरान पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा की जायेगी और महा आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा भजन संध्या में बीकानेर के भजन गायक ऋषि पुरोहित, बूंदी के भजन गायक राजेन्द्र अग्रवाल, और चंडी गढ़ के भजन गायक परविंदर पलक द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे श्याम मित्र मण्डल द्वारा  हर साल नगर के गांधी चौक पर अनवरत रूप से श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्याम बाबा के भक्त गण शमिल होकर श्याम भजनों का लुत्फ़ उठाते हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।