Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह पर भरा लोक देवता तेजा जी महाराज का मेला

सुहावने मौसम में लोगो ने दर्शन कर लगाई धोक और उठाया मेले लुत्फ़ __

श्रद्धालुओं ने लगाया श्रीफल,चूरमा और खीर का भोग, तेजा जी के थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ _

केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, देव नारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना और क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा ने की मेले में शिरकत _

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) तेजा दशमी के अवसर पर मंगलवार को नेशनल हाईवे स्थित दिलवाड़ा गांव सहित आसपास के गांवों में लोक देवता तेजा जी महाराज का मेला उल्लास पूर्वक भरा जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, देव नारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना और क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा सहित अन्य गणमान्य लोगों और क्षेत्र वासियों ने शामिल होकर तेजा जी के थान पर दर्शन कर आस्था की धोक लगाई और मेले का लुत्फ़ उठाया  मंगलवार को तेजा दशमी के अवसर पर उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह लोक देवता तेजा जी महाराज के थानों पर मेले भरे सुहावने मौसम में भरने वाले इन मेलो में आस्था, संस्कृति और समरसता का अद्भुत अप्रतिम संगम दिखाई दिया, , नेशनल हाईवे स्थित दिलवाड़ा गांव के प्राचीन तेजा जी “थान”( मंदिर) पर भोपा अम्बा लाल एवं रामेश्वर महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने तेजा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भोग प्रसाद के रूप में श्री फल , खीर और चूरमा चढ़ा कर वितरित किया और मेले का आनंद लिया, मेला कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी और पूर्व सरपंच घीसा लाल गुर्जर ने बताया कि मेले में नसीराबाद खटीक समाज द्वारा झंडा चढ़ाया गया जिसके बाद दिलवाड़ा,दिलवाड़ी, बेवंजा, राता खेड़ा, देराठू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो ने मंदिर पर पहुंच कर झंडे चढ़ाए, मन्नत मांगी और प्रसाद चढ़ा कर वितरित किया इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, देव नारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना, क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा सहित अनेक गणमान्य लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले में शिरकत की और वहीं सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने मेले की तमाम व्यवस्थाओं पर नज़र रखी जिससे शांति और सौहार्द के साथ मेला संपन्न हुआ इसी क्रम में लोहरवाड़ा , बांदनवाडा, राम पुरा आदि गांवों के तेजा जी मंदिरों पर मेले भरें जिस में भारी भीड़ पहुंची और धर्म लाभ के साथ मेले का लुत्फ़ भी उठाया उल्लेखनीय है कि दिलवाड़ा के प्राचीन तेजा जी मंदिर पर वर्षों से मेला भर रहा है जिसमें शहरी क्षेत्र के लोगों और ग्रामीणों का अद्भुत संगम दिखाई देता है और नसीराबाद की बाज़ार की सारी रौनक इस दिन मेले ने स्थानांतरित होने के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आता है वहीं नगर वासी भी बड़े चाव से इस मेले में शामिल होते हैं और भारतीय संस्कृति का नजदीक से दर्शन करने के साथ तेजा जी का दर्शन कर मेले का आनंद लेते हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।