Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

प्रेम प्रकाश आश्रम में सूतक और ग्रहण के दौरान होगा हरिनाम संकीर्तन

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

भारत भूमि (अजमेर) – वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में आगामी रविवार, 7 सितंबर को सूतक और ग्रहण के कारण एक विशेष हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री के सान्निध्य में होगा, जिसमें भक्तजन दोपहर 12 बजे से लेकर देर रात 2 बजे तक भगवान के नाम का जाप करेंगे।

​इस आयोजन की जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत, अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को प्रेम प्रकाश आश्रम के संत स्वामी जस महाराज ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। स्वामी जस महाराज ने बताया कि रविवार को दोपहर 12:57 बजे से सूतक शुरू हो जाएगा और रात्रि 10:57 बजे से 01:27 बजे तक ग्रहण रहेगा। इन दोनों समयों को ध्यान में रखते हुए, आश्रम में भक्तों के लिए लगातार हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है।

​संतों ने बताया कि ग्रहण के समय में भगवान का नाम जपने का बहुत महत्व होता है। इस दौरान सोना, खाना और पीना वर्जित माना जाता है, इसलिए सभी भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर आश्रम आकर इस महामंत्र “हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे – हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” का कीर्तन करें।

​यह आयोजन प्रेम प्रकाश आश्रम, प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशाली नगर में स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जाएगा। इस विशेष संकीर्तन में संत स्वामी रामप्रकाश, संत स्वामी नारायणदास और संत स्वामी जस महाराज भी उपस्थित रहेंगे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।