Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

‘भारत भूमि’ की खबर का असर: जानलेवा गड्ढों से मिली राहत, प्रशासन ने लिया संज्ञान, गड्ढे भरे जा रहे हैं अधिकारियों के मुताबिक बारिश की वजह से फिलहाल यह एक अस्थायी समाधान

भारत भूमि (अजमेर) : नया शिवजी चौराहा, चांच्यावास रोड, सीकर रोड 200 फीट बाईपास पर मौजूद जानलेवा गड्ढों से आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। ‘भारत भूमि’ समाचार ने इस मुद्दे को खबर में प्रमुखता से उठाया, जिसका असर यह हुआ कि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

इन समस्याओं को किया था उजागर

यह चौराहा पिछले कई महीनों से लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। गहरे गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे थे और स्कूल जाने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और सरकारी व प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बड़ी परेशानी का सबब थे। इन सभी समस्याओं को ‘भारत भूमि’ ने अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट में उजागर किया।

रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे यह खराब सड़क न सिर्फ लोगों की जान खतरे में डाल रही थी, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को भी प्रभावित कर रही थी। हमने यह भी बताया कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस के कारण नौकरीपेशा लोगों को समय पर ऑफिस पहुंचने में कितनी दिक्कतें आ रही थीं और दुकानदारों का व्यापार कैसे प्रभावित हो रहा था।

प्रशासन ने लिया संज्ञान, गड्ढे भरे जा रहे हैं अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल यह एक अस्थायी समाधान

‘भारत भूमि’ में छपी इस खबर के बाद, जनता में रोष और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया। आखिरकार, प्रशासन हरकत में आया और तुरंत सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। फिलहाल, सबसे खतरनाक गड्ढों को कंक्रीट और अन्य सामग्री से भरा जा रहा है, ताकि यातायात को सुचारू बनाया जा सके। बारिश के कारण सड़क पर सीसी रोड का निर्माण अभी संभव नहीं है अधिकारियों के मुताबिक, बारिश से पहले पूरे रास्ते की सीसी रोड बनाना संभव नहीं है, लेकिन फिलहाल इन गड्ढों को भरकर यातायात को सुचारू बनाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। हालांकि, उनका कहना है कि यह सिर्फ एक अस्थायी समाधान है और इस सड़क को जल्द ही पूरी तरह से पक्का किया जाएगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।