Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

बोराज तालाब की पाल टूटी, जलभराव से प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया दौरा

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

भारत भूमि (अजमेर) : बोराज तालाब की पाल टूटने से हुए जलभराव के बाद, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ितों से मिलकर उन्हें मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चलकर जलभराव वाले इलाकों, कॉलोनियों, खेतों और तालाब की पाल का जायजा लिया।

इस दौरान देवनानी ने जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

प्रभावितों को मिलेगी मदद

देवनानी ने बताया कि बोराज तालाब की पाल टूटने से स्वास्तिक नगर और आसपास की कॉलोनियों में पानी भर गया, जिससे घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया था और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उनके लिए भोजन, पानी, दवा और रहने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया जाए ताकि नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा और क्षतिपूर्ति दी जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि तालाब की पाल का फिर से निर्माण कराया जाएगा और भविष्य में ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था भी की जाएगी।

जिला प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अच्छी बात यह रही कि जिला प्रशासन की सूझबूझ से कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। पाल टूटने से पहले ही क्षेत्र को खाली करा लिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। देवनानी ने निवासियों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। उनके साथ अध्यक्ष रमेश सोनी एवं रचित कच्छावा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।