Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

युवा गायक सरल रोशन को जन्मदिन पर किया गया याद, सिंधी संस्कृति में उनके योगदान की सराहना

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : युवा पीढ़ी को सिंधी गीतों और फिल्मों के माध्यम से सिंधी सभ्यता और संस्कृति से जोड़ने वाले युवा कलाकार सरल रोशन को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर अजमेर में याद किया गया। सिंधी संस्कृति के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। सिंधु ज्योति सेवा समिति ने सिंधी भाषा और संस्कृति के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया। पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के संस्थापक और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सरल रोशन का जन्म 8 सितंबर 1986 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। इस अवसर पर सिंधी गीत-संगीत के प्रमुख कलाकारों और समिति के सदस्यों, जैसे पूनम गीतांजलि, मंधाराम भिरयानी, श्वेता शर्मा, सोनी भागवानी, किशोर मंगलानी, गोविंद लालवानी, राजेश झूरानी, रश्मि हिंगोरानी, प्रकाश छबलानी, राजू जोधानी और रमेश लालवानी ने सरल रोशन को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।