भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) : अजमेर में पूज्य झरनेश्वर महादेव मंदिर में श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सिंधी मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महापूजन, भजन कीर्तन और विशाल लंगर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। सिंधी मंडल के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि यह आयोजन 9 सितंबर को दोपहर में होगा, जिसकी अगुवाई मंडल के अध्यक्ष नारी देवानी और उपाध्यक्ष शंकर छत्तानी करेंगे। इस अवसर पर पूज्य झूलेलाल साहिब के बहराणा की सवारी से आए सिंधी भगत मंडली के कलाकार भी भक्तिमय कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महाआरती और पल्लव प्रार्थना के बाद, पंडित महावीर प्रसाद शर्मा और शंकर छत्तानी के हाथों से प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। सिंधी मंडल की भजन मंडली द्वारा भजन और गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। पूजन के बाद, मंदिर परिसर में स्थापित सभी देवी-देवताओं का महाआरती कर भोग लगाया जाएगा। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को बैठाकर लंगर प्रसादी खिलाई जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवादारी दल के अध्यक्ष नारी देवानी, उपाध्यक्ष शंकर छत्तानी, दौलतराम खुशलानी, नरेश रतनानी, भगवान हरवानी, प्रकाश अगन छबलानी, महेश वरलानी, बच्चू हरवानी, रमेश लालवानी, थांवरदास नवलानी, लक्ष्मण सिंह पंवार सहित कई सदस्य अपनी सेवाएँ देंगे।
ब्रेकिंग
