Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

स्वास्तिक नगर के पीड़ितों से मिलीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, पैदल चलकर जाना हाल, मुआवजे का आश्वासन

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) : अजमेर के स्वास्तिक नगर में बोराज तालाब की पाल टूटने से हुए जलभराव के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्वास्तिक नगर के लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को सुना और जल्द मदद का भरोसा दिया। लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चलकर उपमुख्यमंत्री ने स्वास्तिक नगर और आसपास के इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने कई घरों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों को ढाढस बंधाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

राहत कार्यों की समीक्षा: उपमुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर लोकबंधु और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर स्वास्तिक नगर में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वास्तिक नगर के जलभराव से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और उनके लिए भोजन, पानी और चिकित्सा की उचित व्यवस्था की गई है।

भविष्य की योजना : दिया कुमारी ने कहा कि तालाब की पाल की मरम्मत कराई जाएगी और स्वास्तिक नगर में भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शहरों के ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इस दौरान श्री देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भडाणा, नगर निगम की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाडा, उपमहापौर श्री नीरज जैन सहित कई अधिकारी और नेता मौजूद थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।