Logo
ब्रेकिंग
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक अजमेर में कर्ज के दबाव में परिवार की मौत

अजमेर की ‘सुधार सभा’ दे रही है आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का मौका, सिलाई और ब्यूटी पार्लर के कोर्स शुरू

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) : अजमेर की प्रमुख समाजसेवी संस्था सुधार सभा ने जय शिवशक्ति हेल्थ व एजुकेशनल फाउंडेशन, बैंगलोर के सहयोग से युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। संस्था ने कम फीस पर सिलाई, बुटीक और ब्यूटी पार्लर जैसे कौशल विकास कार्यक्रमों का प्रशिक्षण देना शुरू किया है। इन कोर्सेस का मकसद लोगों को अपना खुद का रोजगार शुरू करने या कौशल आधारित नौकरी पाने के लिए तैयार करना है। संस्था के भागू ईसरानी ने बताया कि इस पहल के तहत दिया जाने वाला प्रशिक्षण अजमेर के जाने-माने विशेषज्ञों की देखरेख में होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, उम्मीदवार खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या किसी संस्थान में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ईसरानी ने साफ किया कि यह सिर्फ कौशल विकास का कार्यक्रम है और कोर्स के बाद रोजगार या आय के स्रोत की व्यवस्था शिक्षार्थी को अपने स्तर पर ही करनी होगी। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक और जन सेवा समिति के महासचिव, रमेश लालवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएँ ताकि जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।

इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और प्रवेश के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

पुरुषोत्तम देवनानी: 9829158348

दयाल शेवानी: 9636655034

किशन केवलानी: 9602384335

बी. ईसरानी: 9887529846

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।