Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

छावनी वेरिड बोर्ड की बैठक सम्पन्न बैठक में अनेक विकास कार्यों पर बनी सहमती __

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय छावनी परिषद के वेरीड बोर्ड की बैठक छावनी परिषद सभागार में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता एवं मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया सहित परिषद स्टॉफ मौजूद रहा बैठक के बाद मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने बताया कि आज की बैठक में नगर में लंबे अरसे से लंबित चल रहे विकास कार्यों को सहमती प्रदान की गई, लाल डिग्गी तालाब के पास अटल खेल परिसर का प्रोजेक्ट काफी समय से लंबित है इस लंबित चल रहे प्रोजेक्ट में नगर में एक आधुनिक खेल मैदान बनाए जाने का मामला भी है क्योंकि नगर में कोई भी खेल मैदान नहीं है इसके मद्देनजर खेल मैदान का निर्माण किया जाना है बैठक में बनी सहमती के अनुसार यहां पर लाल डिग्गी तालाब और बस स्टेशन के बीच स्थित जमीन पर आधुनिकतम खेल मैदान करीब 50लाख की लागत से बनाया जाएगा इसमें बॉक्स क्रिकेट फुटबाल ग्राउंड तथा बास्केटबाल ग्राउंड रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा वहीं डाक बंगले के आगे जो सड़क पटेल उद्यान को जाती है उस पर चौपाटी बनाई जाएगी जैसे कि अजमेर में आना सागर पर बनी है वैसी ही चौपाटी बनाई जायेगी जिस पर बैठने की नई बेचें  विक्टोरिया लाइट्स, ड्रेनेज सिस्टम आदि का निर्माण किया जाएगा ताकि यहां घूमने आने वालेमहिलाओं बुजुर्गो को आराम मिले, विधायक रामस्वरूप लांबा ने इस चौपाटी प्रोजेक्ट के लिए विधायक कोश से धन देने का आश्वासन दिया है, इसी क्रम में पटेल उद्यान में बने पुराने ट्रैक को तोड़ कर 16लाख की लागत से नया ट्रैक बनाया जाएगा और यह ट्रैक अगले डेढ़ माह मेंबन कर तैयार हो जाएगा , फुटपाथ भी ठीक करा दिए जाएंगे जिससे आमजन को सुविधा मिलेगी  बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण हटा कर जगह खाली करवाई है उस पर पार्किंग बना कर उसकी नीलामी की जाएगी ताकि टेक्सी टेंपो तथा अन्य कामर्शियल व्हीकल वालो के लिए निश्चित पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सके वहीं मीडिया के जरिए सी ई ओ डाक्टर गुप्ता ने सभी कमर्शियल व्हीकल वालो से अपील भी की है कि छावनी परिषद द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही गाड़िया पार्क ( खड़ी)करें इसी के साथ ही फ्रामजी गार्डन में शिक्षक संघ प्रस्ताव रखा था कि वह अपने खर्चे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं बोर्ड ने प्रस्ताव किया है कि उन लोगों को अनुमति दी जाए और काम शुरू हो गया है यहां पर एक अच्छा स्मारक बन जाएगा इसके लिए शिक्षक संघ आर्थिक रूप से सहयोग कर स्मारक बनवा देगा पटेल उद्यान में पक्षियों के लिए बर्ड्स हाउस पक्षियों के आशियाना बनाने हेतु भी लोगों ने अपने खर्चे से बनाए जाने हेतु अनुमति मांगी थी जिसकी सहमती प्रदान कर दी गई है अभी बरसात के कारण काम रुका हुआ है, अगले चरण में नगर की अन्य शेष बची सड़कों के निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के काम को मूर्ति भी रूप दे दिया जाएगा डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि हमारे एस आई विभाग की कुछ शिकायतें आ रही थीं जिस पर कार्यवाही करते हुए छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर रवि प्रकाश को 3 महीने नोटिस पीरियड में रखा है कि यदि उनकी आगे भी कोई कम्पलेंट मिली तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।