भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के सहयोग से अब फोटोग्राफर्स की क्षेत्रवार समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस बात की घोषणा फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सचिव प्रत्याशी नितिन सिंह ने भैंसा कॉम्प्लेक्स कनक सागर के बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक समारोह में की। यह कार्यक्रम श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष और भैंसा कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष किशन पारीक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस वैचारिक गोष्ठी और अभिनंदन समारोह के दौरान, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक और महासचिव रमेश लालवानी ने कोरोना काल में नितिन सिंह के उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि अजयमेरू फोटोग्राफर्स संगठन के संस्थापक नितिन सिंह ने महासंघ के साथ मिलकर कई क्षेत्रों में राशन सामग्री बांटी और कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में, लोढ़ा मार्केट के अध्यक्ष और अजमेर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र मूरजानी और कनक सागर के मालिक अनिल भैंसा ने नितिन सिंह, राजा और मनोज शर्मा को मोती की माला, दुपट्टा और साफा पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा, रमेश लालवानी ने उन्हें राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य ‘हक हलाल की कमाई’ भेंट किया। इस अवसर पर, भैंसा कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष किशन पारीक, नीरज मेंधवंशी, और आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तंबोली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में, अनिल भैंसा, रमेश लालवानी, किशन पारीक, और राजेंद्र मूरजानी ने फोटोग्राफर्स संगठन द्वारा प्रकाशित पोस्टरों का विमोचन भी किया।
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...
