Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नसीराबाद में निकाले गए दो पथ संचलन

 

इन दोनों केशव और माधव पथ संचलन का द्विधारा संगम हनुमान चौक पर हुआ तो विराट पथ संचलन पर नगर वासियों ने बरसाए फूल लगाए देश भक्ति पूर्ण नारे 


नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में आर एस एस के स्वयं सेवको द्वारा रविवार को नगर में पहली बार एक साथ दो स्थानों से पथ संचलन निकाले गए जो अलग अलग रास्तों से होकर हनुमान चोक पर आकर मिले और यही से विराट द्विधारा पथ संचलन एक होकर मुख्य बाजार होते हुए नगर के दूसरे छोर पर गांधी चौक स्थित जैनाचार्य ज्ञान सागर महाराज के समाधि स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ रविवार को अपराह्न गांधी चौक और लारीरोड से पथ संचलन का आरंभ हुआ पहला पथ संचलन केशव पथ संचलन गांधी चौक क्षेत्र स्थित समाधि स्थल से शुरू हुआ और गांधी चौक, काली माई रोड से गुजर कर सुत्तर खाना मोहल्ला, बारह क्वार्टर, से होते हुए गणेश चौक पहुंचा, और वहां से पलसानिया रोड, से गुजरते हुए स्टेशन रोड पहुंचा और वहां से अम्बेडकर सर्किल होता हुआ सिटी थाने के पीछे से बिहारी जी रोड पहुंचा तथा वहां से मुख्य बाजार होते हुए राज नारायण रोड तथा वहां से सिटी थाने के सामने से गुजर कर लॉरी रोड होते हुए शहीद स्मारक के सामने से होते हुए हनुमान चौक पहुंचा, जबकि दूसरा पथ संचलन, माधव पथ संचलन लॉरी रोड स्थित एल आई सी ग्राउंड से शुरू हुआ और सिंधी बाजार से होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा तथा वहां से सायर ओली बाजार से होते हुए फूला गंज श्याम बाबा मंदिर, शनिदेव मंदिर के सामने से गुजर कर मोची बाजार से होते हुए हनुमान चोक तथा वहां से सुभाष चंद्र अनाज मंडी से गुजरते हुए, पेट्रोल पंप तथा वहां से कन्या हितकारिणी स्कूल और सरकारी अस्पताल के सामने से होते हुए हनुमान चौक पहुंचा यहां पर केशव और माधव पथ संचलन एक साथ यहां पर दोनों पथ संचलन का संगम हुआ तो वहां मौजूद नगर वासियों ने इस द्विधारा पथ संचलन के विराट स्वरूप को देख कर पुष्प वर्षा कर राष्ट्र भक्ति के उदघोष किए इस अवसर पर उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह और छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता के अतिरिक्त नगर के वरिष्ठ स्वयं सेवक राम जी सिंघल, गोविंद जिन्दल आदि मंच पर उपस्थित रहे विराट पथ संचलन में अलग अलग आयु वर्ग के सैकड़ों अनुशासित स्वयं सेवक बैंड बाजे की धुन पर सधे कदमों से कदम ताल करते हुए चल रहे थे जिन्हें देख कर जगह जगह नगर वासियों और व्यापारियों द्वारा पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की गई जिससे सैन्य नगरी की सड़के फूलों से ढक गई , विराट पथ संचलन मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक क्षेत्र स्थित जैनाचार्य ज्ञान सागर महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचा जहां पर संचलन का विधिवत समापन हुआ पथ संचलन के दौरान नगर भर में पुलिस और सफाई कर्मियों को तैनात किया गया था

वहीं उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव  और पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह पथ संचलन के साथ ही पैदल चलते हुए समाधि स्थल तक गए,वहीं गांधी चौक क्षेत्र स्थित समाधि स्थल पर भी सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु सहित दोनों थानों का स्टाफ मौजूद रहा रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा निकाले गए विराट पथ संचलन से सैन्य नगरी देश भक्ति के रंग से पूरी तरह से सराबोर हो गई

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।