Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने स्मार्ट सिटी अजमेर की सड़कों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई, शीघ्र सुधार की मांग की

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने स्मार्ट सिटी अजमेर की सड़कों की दुर्दशा को लेकर जिलाधीश लोक बंधु और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ से शीघ्र सुधार की मांग की है। महासंघ के उपाध्यक्ष किशन सिंह पारीक, संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी, उपाध्यक्ष किशोर टेकवानी व रणवीर सैनी ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज की नगरी में मुख्य व्यापारिक मार्ग, सुभाष उद्यान मार्ग, कचहरी रोड, स्टेशन रोड, नाला बाजार, गंज, दिल्ली गेट सहित अन्य प्रमुख वार्डों में नालियों के टूटे हुए कवर, गड्ढे व खराब सीवरेज कवर जनजीवन में अड़चनें पैदा कर रहे हैं। महासंघ ने नगर निगम आयुक्त देसल दान चारण, अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त नित्या के, जिलाधीश लोक बंधु, अतिरिक्त जिलाधीश गजेन्द्र सिंह राठौड़, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि जनता की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल सुधार कार्यवाही की जाए। महासंघ का विश्वास है कि प्रशासनिक कार्रवाई से अजमेर नगर वासियों को शीघ्र राहत मिलेगी और यह शहर स्मार्ट सिटी की संज्ञा के अनुरूप चमक उठेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।