Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )अग्रसेन जयंती के मौके पर सोमवार को नगर के अग्रवाल समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा फ्रामजी चौक से निकाली गई जिसमें अनेक आकर्षक झांकियां सम्मिलित हुई अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विनोद सिंहल ने बताया कि अग्रसेन महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए अग्रसेन जयंती पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया यह प्रभात फेरी अग्रवाल धर्मशाला से आरम्भ होकर मुख्य बाजार स्थित नए मन्दिर पहुंच कर सम्पन्न हुई इसके बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर में हवन आदि का आयोजन किया गया इस अवसर पर दुपहिया वाहन रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या  में युवाओं ने हिस्सा लिया और शाम को फ्रामजी चौक स्थित जी डी टॉवर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो हनुमान चोक, मोची चौपड़, मुख्य बाजार, पाँच बत्ती चौराहे, रामलीला चौक और गांधी चौक से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंच कर सम्पन्न हुई शोभायात्रा में समाज के स्त्री पुरुष और युवा किशोर के साथ वृद्धों और बच्चों ने भाग लिया वहीं आकर्षक झांकियां देख कर नगर वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया शोभायात्रा के बाद रात्रि को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन स्नेह भोज के साथ किया गया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।