Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने किया कार्यकारिणी विस्तार, दीपावली पर होगा भव्य आयोजन

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के नेतृत्व में वैशाली नगर बाजार में आगामी दीपावली पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर महासंघ पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए केमिस्ट एसोसिएशन के अनिल आडवानी को महासंघ सचिव तथा वैशाली नगर व्यापारिक एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। जनता कॉलोनी स्थित अध्यक्ष दिनेश मूरजानी के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मूलचंदानी ने अनिल आडवानी को मोतियों की माला, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश मूरजानी और उपाध्यक्ष अनिल आडवानी ने सुझाव दिया कि दीपावली पर्व पर समस्त व्यापारियों के चित्र और पदनाम प्रकाशित कर मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित किए जाएं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे केवल सरकार द्वारा अधिकृत ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें और देर रात्रि में आतिशबाज़ी से परहेज़ करें। महासचिव रमेश लालवानी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके विकास हेतु प्रयासरत रहता है। उन्होंने महासंघ की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने की। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मूरजानी, श्रीमती कुशाल जैन, बिमला मार्केट अध्यक्ष रमेश मूरजानी, संजय श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम छबलानी, जगदीश मूलचंदानी, नारी भागनानी, गोप सीरनानी, मुरलीधर नानकानी, हरीश छबलानी, संदीप खुशालानी, कमलेश पारवानी, राकेश भागवानी, भविष्य भागचंदानी, पवन बंसल सहित अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।