नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश के हजारों-लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि कई वर्षों बाद राजगढ़ धाम पर श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम होने जा रहा है क्योंकि शारदीय नवरात्रा का प्रसिद्ध मेला रविवार को होने जा रहा है। छठ मेले को लेकर मंदिर कमेटी व भक्त मण्ड़ल ने तैयारियाँ पूरी कर ली है। नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश के हजारो लाखों श्रद्धालु धाम पर चल रही अखण्ड़ ज्योति के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। नवरात्रा प्रारम्भ होते ही घटस्थापना के साथ ही मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु धाम पर बाबा भैरवनाथ की प्रसादियों कर रहे है। देश-प्रदेश के साथ राज्य के सीकर, झुंझुनु, जयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा के भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की खुशी में अपने परिवार व रिश्तेदारांे के साथ धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ परसादी कर रहे हैं। मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने सुरक्षा, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग दर्शन करने की व्यवस्था के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंगों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा व चमत्कारी चिमटी वितरण करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। छठ मेले में देश-प्रदेश के भक्तगण हजारों झण्डों को चक्की वाले बाबा के मुख्य मंदिर से सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ तक गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते लाऐंगे। इस मेले की विशेषता यह है कि इस दिन सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने व विशेष चिमटी प्राप्त कर उसके सेवन से श्रद्धालुओं के सारे रोग कष्ट दूर हो जाते हैं। व्यवस्थाओं को अंजाम देने हेतु धाम पर अविनाश सेन, राहुल सेन, मुकेश सेन, कैलाश सेन, यश मारोठी, कमल, कन्हैयालाल, देवानन्द, मनोज मेहरा, सुनील, दीपक बसीटा, अमिताभ, राजकुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
