Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

विभागीय समन्वय बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश – जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो, फ्लैगशिप योजनाओं में बढ़े प्रगति

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : जिला कलक्टर श्री लोकबंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समन्वय बैठक आयोजित हुई, जिसमें संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों के निस्तारण, राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न पोर्टलों पर दर्ज प्रकरणों तथा फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलक्टर श्री लोकबंधु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, 30 दिन से अधिक पुराने मामलों का शीघ्र समाधान कर अद्यतन स्थिति पोर्टलों पर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय और भारत सरकार से प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी अधिकारी स्वयं करें तथा फ्लैगशिप योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर प्रगति दर्ज कराएं। कुसुम योजना के सभी घटकों में लक्ष्यपूर्ति, लाड़ो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फार्म पॉन्ड, तारणबंदी व कृषि यंत्र वितरण जैसी योजनाओं में गति लाने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत भवन निर्माण कार्यों की प्रगति बढ़ाने व दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड सत्यापन और लाभ वितरण में तेजी लाने को कहा गया। उन्होंने विधायक व सांसद कोष से स्वीकृत कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की रैंकिंग में अजमेर जिला अग्रणी बने, इसके लिए सभी अधिकारी समन्वय व निष्ठा से कार्य करें। राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग में विभागीय समन्वय सुदृढ़ करने व अधिकाधिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुष्कर मेले में आयोजित होने वाली विकास प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलक्टर ने सभी विभागों को योजनाओं के प्रचार हेतु आईईसी गतिविधियाँ, प्रदर्शन सामग्री व नवाचार शामिल करने को कहा, ताकि जनसामान्य तक योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचे। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रामप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी एवं वंदना खोरवाल, लोक सेवाओं की सहायक निदेशक विनीता स्वामी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।