भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : गोपाष्ठमी पर्व पर आनन्द गोपाल गौशाला गोपाल कुण्ड मंदिर बड़ी नागफणी, बोराज रोड स्थित गौशाला में इन्दरचन्द पोखरना के नेतृत्व में भक्तिभाव से गौ माता का पूजन किया गया। इस अवसर पर महन्त सरजूदास के सान्निध्य में श्रीकृष्ण एवं गौ पूजन कर रिजका, चारा, गुड़, बाटा व लापसी खिलाई गई। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि बीमार व दूध न देने वाली गायों की सेवा के लिए ट्रस्ट सदैव तत्पर रहता है। पूजन समारोह में सरक्षक महन्त सरजूदास, अध्यक्ष कालीचरणदास खण्डेलवाल, रमाकान्त बाल्दी, महासचिव रमेश लालवानी, कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना, नरेन्द्र कुमार खण्डेलवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने अपने करकमलों से गायों को चारा खिलाकर पुण्य अर्जित किया। इसी क्रम में गौशाला परिसर में बने 30 फुट ऊंचे कबूतर निवास में रहने वाले कबूतरों के लिए भी दाना व बाजरा दान किया गया।
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
