भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : सिंधी समाज ने संत भगत कँवर राम साहिब का 86वां शहादत दिवस श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया। भगवान झूलेलाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में ललित महाराज, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत उपाध्यक्ष निर्मलदास कोड़वानी, सिंधु सेवा समिति पदाधिकारी पीशु भाई मुलानी, विजय गुरनानी, गिरधारी अमरवानी, सिंधु नवयुवक संघ पदाधिकारी अशोक फतनानी, करण मेघानी, लक्ष्मणदास मुलचन्दानी, रमेश खेमानी, पंकज अमरवानी, नरेश मंगलानी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने संत कँवर राम साहिब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर ज्योत प्रज्वलित की। इस अवसर पर गिरधारी अमरवानी ने संत कँवर राम साहिब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 19 अप्रैल 1885 को सिंध प्रांत के जाखर में हुआ था और 1 नवम्बर 1939 को सुक्कूर में यात्रा के दौरान दो असामाजिक तत्वों द्वारा गोली मारने से उनकी शहादत हुई। उन्होंने बताया कि गोली चलाने से पूर्व उन लोगों ने संत से आशीर्वाद भी लिया था। गिरधारी अमरवानी ने यह जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को सोशल मीडिया के माध्यम से दी। विजय गुरनानी ने कहा कि संत कँवर राम साहिब अपने भजनों से पूरे सिंध प्रदेश में प्रसिद्ध थे और उनकी लोकप्रियता से कुछ कट्टरपंथी ईर्ष्या करते थे, जिन्होंने उनकी हत्या की। कार्यक्रम में नवयुवक संघ सचिव करण मेघानी ने प्रसाद वितरण किया और अध्यक्ष अशोक फतनानी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिंधु ज्योति सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष प्रमुख मुखी मंधाराम भिरयानी, जयकिशन वतवानी, प्रकाश छबलानी, पूनम गीतांजली सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी संत भगत कँवर राम साहिब की शहादत को नमन किया।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
