भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : सिन्धी ज्योति सेवा समिति द्वारा आज स्टेशन रोड स्थित हाॅनी ड्यू रेस्टोरेंट में गीत-संगीत का भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समिति के मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी प्रकाश छबलानी द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में देश-विदेश में ख्यात गायक कलाकार मंधाराम भिरयानी, पूनम गीतांजली, श्वेता शर्मा और जमुना अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। संयोजक प्रकाश छबलानी ने बताया कि कार्यक्रम में सिन्धी समाज के उत्कृष्ट समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे समाज में सेवा और संस्कृति दोनों का संगम दिखाई देगा।
ब्रेकिंग
