Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

सिन्धी गीत संगीत के सम्राट मास्टर चन्द्र को सिन्धू ज्योति सेवा समिति व पूज्य सिन्धी पंचायत ने किया नमन

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : विश्वविख्यात सिन्धी गीत संगीत के सम्राट मास्टर चन्द्र को उनके स्मृति दिवस पर सिन्धू ज्योति सेवा समिति एवं पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के अध्यक्ष एवं गायक कलाकार प्रमुख मुखी मंधाराम भिरयानी तथा पूज्य सिन्धी पंचायत के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि मास्टर चन्द्र का अजमेर से गहरा जुड़ाव रहा, जिन्होंने वर्षों तक जवाहर रंगमंच पर सिन्धियत से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सिन्धी गीत संगीत को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। उनका जन्म 7 दिसम्बर 1907 को नौशारो फिरोज (पाकिस्तान) में हुआ था और 3 नवम्बर 1984 को भारत में उनका निधन हुआ। अजमेर में आयोजित अनेक सांस्कृतिक आयोजनों में उनके साथ सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी, कलाकार राम खूबचन्दानी व आयोजक धनश्याम भूरानी का विशेष योगदान रहा। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, महासचिव रमेश लालवानी, भगवान वरलानी, संगठन सचिव राजेश झूरानी, जयकिशन वतवानी एवं कुन्दन वतवानी ने भी कहा कि मास्टर चन्द्र जैसे महान कलाकारों ने सिन्धी भाषा, संगीत और संस्कृति के प्रसार में अतुलनीय योगदान दिया, जो सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।