Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

“उल्हास-2025” में बाल दिवस की धूम, महेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास में बाल मेला एवं शूटिंग रेंज का भव्य शुभारंभ

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : महेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में बाल दिवस के अवसर पर “उल्हास-2025” कार्यक्रम के तहत हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में बाल मेला एवं शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ एम.पी.एस. अध्यक्ष रवि तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष भट्टड़, सचिव बालमुकुंद महेश्वरी, एम.एस.एस. सचिव राजेंद्र करवा, उपाध्यक्ष अशोक लखोटिया एवं प्रबंधन समिति के सदस्य रमेश कासट, अनिल माहेश्वरी, मदन तवानी, विनोद इनानी तथा प्राचार्य राजीव मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया जो अजमेर का दूसरा विद्यालय है जिसमें यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों में भागीदारी के साथ एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और आत्मबल का निर्माण करते हैं तथा बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्य मिश्रा ने बताया कि शूटिंग रेंज विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए नया मंच प्रदान करेगा। बाल मेले में कक्षा 5 से 11 तक के छात्र-छात्राओं ने विविध व्यंजनों और खेलों की आकर्षक स्टॉलें लगाईं जिनमें पेस्ट्री, क्रीम रोल, भेलपुरी, समोसा-कचौड़ी, कॉटन कैंडी से लेकर “रोल द डाइस”, “रिंग एंड विन” और “जोकर माउथ गेम” जैसे रोचक खेलों की स्टॉलों पर अभिभावकों और आगंतुकों की भीड़ उमड़ी रही। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए मुफ्त व्यंजन स्टॉल भी लगाए गए। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस मेले में बच्चों और अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया तथा विद्यालय के इस सृजनात्मक और प्रेरणादायक आयोजन की प्रशंसा की।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।