
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिश गुप्ता के निर्देशन में छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान के बच्चों द्वारा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में हर्ष, उल्लास एवं रचनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया शुक्रवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा संचालित उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में बाल दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ड्राइंग प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग नृत्य कार्यक्रमों ने पूरे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया इस अवसर पर एबी सेवा फाउंडेशन के सचिव श्री महेश जी खींची द्वारा सभी छात्रों को सर्दी से बचाव हेतु स्वीटर, कलर और खिलौने वितरित किए गए। उपहार प्राप्त कर विशेष योग्य बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर इंचार्ज आकाश जैदिया, भीमराज सुमन, भारती नागवान, कृष्णा शर्मा, मंजू देवी, पवित्रा सांगेला एवं सनी का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को विशेष नाश्ता करवाया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह, प्रेम और आनंद के साथ बाल दिवस मनाया और इस दिन को यादगार बना दिया।
