Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही


दर्जनो वाहनों के कांटे चालान  वाहन चालकों में मचा हड़कंप 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के कार्मिकों की टीम ने यातयात पुलिस के साथ नगर के विभिन्न स्थानों  पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान काटे, जिससे लापरवाह क़िस्म के वाहन चालकों में खलबली मच गई जानकारी के अनुसार छावनी परिषद प्रशासन द्वारा पार्किंग व्यवस्था को सुधारने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने तथा निर्विघ्न सफाई कार्य करे जाने की मनसा को लेकर शुरू किए गए मुहिम के अंतर्गत शनिवार को भी सड़क किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई इस दौरान यातायात पुलिस ने भी सहयोग देते हुए नो पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों के चालान काटे जिससे सड़क किनारे कहीं भी और कभी भी अपने वाहन खड़े कर घण्टो गायब रहने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया छावनी परिषद के शिव राम चौधरी और यातायात पुलिस के सम्पत जी व शिवप्रकाश जी ने बताया कि नगर के गांधी चौक पलसानिया रोड सहित अन्य कई सार्वजनिक स्थानों पर दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़े कर वाहन चालक नदारद हो गए थे जिस पर छावनी परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अनेक वाहनों के चालान काटे और कुछ वाहन चालकों को हिदायत दे कर छोड़ा जिससे नगर में इधर उधर खड़े वाहनों में काफी कमी आई है और वाहन चालकों में चालान काटे जाने का भय दिखाई देने लगा है छावनी परिषद के कार्मिक शिव राम चौधरी ने बताया कि इस कार्यवाही का उद्देश्य वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के लिए जागरूक और प्रेरित करना है उन्होंने बताया कि छावनी परिषद द्वारा गांधी चौक, लॉरी रोड , अजमेर रोड बस स्टैंड के निकट कई स्थानों पर पार्किंग स्थल बना रखे हैं लेकिन लापरवाह क़िस्म के वाहन चालकों द्वारा इसके बावजूद सड़क और सार्वजनिक विभागों के इर्द गिर्द वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जिससे यातायात व्यवस्था और सफाई व्यवस्था दोनों प्रभावित होती है साथ ही आमजन के आवागमन में भी बाधा आती है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।