मुख्य बाजार में यहां वहां खड़े अनेक वाहनों के कांटे चालान, निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने की दी हिदायत
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम के निर्देशानुसार शुक्रवार को छावनी परिषद कार्मिकों की टीम ने नगर में जहां तहां वाहन खड़ा कर छावनी नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों/मालिकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बीस से ज्यादा वाहन चालकों के वाहनों के चालान किए छावनी परिषद के संजय शर्मा और आशीष शर्मा ने बताया कि छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम के निर्देशानुसार नसीराबाद छावनी क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध मुहिम शुरू किया गया है जो आगे भी जारी रहेगा इसका उद्देश्य वाहन चालकों को पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करने के लिए जागरूक करना है इसलिए सभी से अपील की जा रही है कि केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करें अन्यथा नियमों की अवहेलना करने पर चालान जुर्माना वसूला जाएगा छावनी क्षेत्र के मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों पर कई वाहन अव्यवस्थित रूप से खड़े पाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं शहर के सौंदर्यीकरण पर प्रभाव पड़ रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों को चेतावनी दी गई तथा छावनी अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालान की कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में छावनी परिषद के कर्मचारी एवं राजस्व अधीक्षक संजय शर्मा शिव राम चौधरी आदि कार्मिको के साथ ही, सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा छोटे लाल आदि की टीम ने बस स्टैंड, हनुमान चोक, दूधिया मोहल्ला, गांधी चौक, मुख्य बाजार आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए साथ ही भविष्य के लिए भी वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहन छावनी परिषद द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और आमजन को आवागमन में असुविधा न हो और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी सुचारू बनाई जा सके साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि भविष्य में पुनः नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।
