Logo
ब्रेकिंग
राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद

पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

अजमेर (भारत भूमि) – राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि अजमेर अब महानगरों की तर्ज पर चहुंमुखी विकास के साथ तेजी से एक प्रमुख पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा है, जिसके तहत वार्ड संख्या 63 के लोहाखान में सीढ़ियों के निर्माण तथा वार्ड संख्या 62 के घूघरा घाटी स्थित भैरूजी मंदिर के पास महिलाओं के लिए एक विशेष शौचालय की सौगात दी गई है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, गरिमा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में ‘पिंक टॉयलेट’ विकसित करने तथा उनकी नियमित साफ-सफाई व प्रभावी कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री देवनानी ने अजमेर में हो रहे समग्र बदलावों को रेखांकित करते हुए बताया कि शहर में भव्य प्रवेश द्वारों, सड़कों के सुदृढ़ीकरण और गांधी भवन में आधुनिक बहुमंजिला लाइब्रेरी के निर्माण के साथ-साथ युवाओं के लिए आईटी पार्क तथा पर्यटन व पर्यावरण संतुलन के लिए साइंस पार्क, प्लैनेटेरियम और लेपर्ड सफारी जैसे ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रीय स्वाभिमान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औपनिवेशिक काल के नामों को बदलने की कड़ी में फॉयसागर का नामकरण ‘वरुण सागर’ करने, वहाँ वरुण देव की प्रतिमा स्थापित करने तथा करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से तारागढ़ के विकास कार्य प्रगति पर होने की बात कही, जहाँ शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा, निवर्तमान पार्षद राजेंद्र सिंह राठौड़, रामसिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह भाटी सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।