Logo
ब्रेकिंग
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से अजमेर के जेएलएन अस्पताल को मिली 240 करोड़ की सौगात, ... विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पहल पर अजमेर को बड़ी सौगात, 6.82 करोड़ से चामुंडा तिराहे से वरुण सागर तक स... नीरज डांगी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, अजमेर के कांग्रेस नेताओं ने दी जीत की अग्रिम...

विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) उपखंड क्षेत्र अन्तर्गत विख्यात राजगढ़ मसानिया भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का जन्म दिन विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ उल्लास पूर्वक मनाया गया चंपालाल महाराज ने अपने जन्मदिवस की शुरूआत सर्वप्रथम बाबा भैरव, मां कालिका एवं समस्त देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना कर अपने स्वर्गीय पिता मदनलाल सेन एवं धर्मपिता स्वर्गीय इन्द्रलाल जोशी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर माताश्री उगमीदेवी से आशीर्वाद प्राप्त कर करी राजगढ़ धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महाराज द्वारा रामदेव गोशाला तबीजी में गायों की पूजा अर्चना के पश्चात उनको चारा डाल कर धर्म लाभ लिया। रामदेव गोशाला कमेटी व ग्राम तबीजी के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों के सानिध्य में चम्पालाल महाराज का साफा, शॉल और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं दिन भर जन्मदिवस की बधाईयाँ देने के लिए सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, राजनेतागण व प्रशासनिक अधिकारी आदि भैरवधाम पर आते रहे। जन्मदिवस के शुभअवसर पर एस.के. ग्रुप के सलीमखान व कुलदीप मेघवंशी एवं भैरव भक्तों द्वारा नसीराबाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से एक विषाल वाहन रैली भवानीखेडा, माता मंगरी होते हुए सदर बाजार राजगढ से भैरवधाम पहुंची। रैली का तेजाजी महाराज के मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। चम्पालाल महाराज ने तेजाजी महाराज को विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद का भोग लगाया। धाम पर महाराज ने अपने पूरे परिवार के साथ केक काटा जिसके बाद देशभर से आए हुए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य का स्वागत किया। चम्पालाल महाराज ने सभी भक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन की सार्थकता तभी है जब वह समाज के लिए उपयोगी कार्य करे। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता, सेवा और संस्कार अपनाने का आह्वान किया। महाराज’ ने अपने आशीर्वचन में कहा कि“जीवन का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि सेवा है। समाज की भलाई के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। जब हम दूसरों के दुःख हरते हैं, तभी सच्चे अर्थों में भैरव साधना सार्थक होती है। महाराज ने बताया कि सेवा ही सच्चा धर्म है। जब हम किसी जरूरतमंद की मदद करते हैं, तब ही हमारे जीवन का उद्देश्य पूर्ण होता है।“ उन्होंने सभी भक्तों से जीवन में मानव सेवा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस संपूर्ण आयोजन में देशभर से आए भक्तों ने भाग लिया और चम्पालाल महाराज के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और परोपकार के रूप में मनाया।

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भक्तों द्वारा विविध ’सामाजिक कार्यक्रमों’ का आयोजन —-
चंपालाल महाराज के जन्म दिन पर भक्तों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें निःशुल्क भंडारा, वस्त्र वितरण, वृक्षारोपण और नशामुक्ति संकल्प प्रमुख रहे। स्थानीय युवाओं ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं महिलाओं द्वारा कन्या पूजन और सत्संग का आयोजन किया गया। महाराजश्री के प्रेरणादायी जीवन से प्रेरणा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं ने ’नशा मुक्ति, ’’गौ सेवा’ और ’पर्यावरण संरक्षण’ के लिए स्वयंसेवा का संकल्प लिया। भैरव धाम के इस आध्यात्मिक और सामाजिक समर्पण से परिपूर्ण आयोजन ने भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की और जन-जन को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित किया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें सेवा, सद्भावना और जागरूकता की झलक स्पष्ट दिखाई दी। एस.के. ग्रुप की ओर से चम्पालाल महाराज को 551 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सेन समाज किशनगढ की ओर से 56 भोग का केक कटवाया गया। नसीराबाद भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय यादव के सानिध्य में कालू यादव के साथ पूरी टीम ने ढोल धमाके पर नाचते हुए महाराज को 51 किलो की माला पहनाकर केक कटवाया। इस अवसर पर राहुल सेन,रमेश सेन, अविनाश सेन, ताराचन्द सेन, सागर सेन, मुकेश सेन, मिलन, युवराज, वैभव, भव्य, वेदांश, मिताली, वंशिका, अशोक सेन सरना, गेंदघर वाले बाबा नसीराबाद के सदर रजी जाफरी, विजय सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रलावता के साथ डॉ बी एम जेतवाल,डॉ रश्मि सिन्हा, इन्द्रजीत मेवाडा चेयरमेन नगरपालिका विजयनगर, बीना टाक पार्षद अजमेर, उपप्रधान चमनचीता, भंवर सिंह सरपंच झडवासा, विजेन्द्र राठौड देराठू सरपंच, मानसिंह रावत नांदला सरपंच, रेशम चीता सेन्दरिया सरपंच, पवन मेहडा सरपंच, कमल पूजा बालोटिया सरपंच राजगढ, ज्ञान सिंह रावत भवानीखेडा सरपंच, इकबाल खान सरपंच, देवेन्द्र गुर्जर पूर्व सरपंच, तेजू जी सरपंच, मोनू भडाणा शहर अध्यक्ष देवसेना, कुलदीप मेघवंशी, पिन्टू नागौरा, राजू सिन्धी, मुबारकखान, सूरज सरपंच, मानवेन्द्र सिंह सरपंच थावंला, राजू गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, लालाराम गुर्जर, एडवोकेट गोवर्धन गुर्जर, बलराम गुर्जर, पूर्व सरपंच डालचन्द मेघवशी, महावीर रावत, दिलीप राठी सरपंच श्रीनगर, पिन्टू गुर्जर,सीकर, झून्झूनु, फतहपुर, चुरू, सुजानगढ, लाडनू, अलवर, कोटा, अहमदाबाद, दिल्ली, हरियाणा, गुडगांव, पंजाब आदि जगहों के श्रद्धालुओं ने धाम पर पहुंचकर महाराज को जन्मदिवस की बधाई व शुभकामना संदेश दिया। महेश चोहान सहायक अभियन्ता, अमित पंवार सहायक अभियन्ता आशीष सांड़ जिला कोषाध्यक्ष भाजपा विजयनगर आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।