Logo
ब्रेकिंग
एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन

जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित किया गया बाल दिवस कार्यक्रम

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय ब्यावर रोड स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय-नान्दरला,अजमेर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में उल्लास पूर्वक मनाई गई बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य गिरी राज रेवाड़ एवं उप प्राचार्य अल्का कुलश्रेष्ठ द्वारा पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ ,समुहगीत और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया और उनके यशस्वी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रशासन द्वारा बाल दिवस पर सभीछात्र-छात्राओं में चाकलेट वितरण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री रेवाड़ ने अपने उद्बोधन में बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव एवं स्नेह था पंडित नेहरू का मानना था कि कोई राष्ट्र तब तक पूरी तरह विकसित नहीं हो सकता यदि उसके बच्चे अविकसित, वंचित और कमजोर हों। वे बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और बच्चों को राष्ट्र की संपत्ति मानते थे। आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में बॅगलेस दिवस मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए कला, संगीत, विज्ञान, भाषा एवं खेल आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचि केअनुसार विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ कर भाग लिया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर सभी गतिविधियों का आनंद लिया। आज के कार्यक्रम का मंच संचालन पंकज वर्मा ने किया। विद्यालय की उप प्राचार्य अल्का कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के साथियों को बाल दिवस की बधाई तथा शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ साथियों का आभार व्यक्त किया,इस अवसर पर धर्मवीर, अनिल सुतररामका, योगेन्द्र सिंह चौधरी, श्रुति, के.सी. मीणा, मुकेश कुमार शर्मा, रवि पाटीदार, परमानन्द सैनी, विनिता कौशिक, ब्रजेश भार्गव एवं धनपत राज कश्यप मौजूद आदि उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।