Logo
ब्रेकिंग
एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन

आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय सिन्धी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम पर प्रेम प्रकाश मण्डल के आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का 84 वॉ वर्सी (पुण्यतिथि ) कार्यक्रम व स्वामी जीवन्मुक्त जी महाराज का 47 वॉ वर्सी कार्यक्रम श्रद्धा पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर प्रेम प्रकाश मण्डल के वर्तमान पीठादीश्वर सत्गुरु स्वामी भगतप्रकाश महाराज अपनी संत मण्डली सहित जयपुर से नसीराबाद पधारे। उनका स्वागत संत कंवर राम धर्मशाला में सम्पूर्ण सिन्धी समाज द्वारा किया गया इस मौके पर आश्रम पर प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्वामी जी ने आचार्य सतगुरु टेऊँराम महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा हमे भी अपने जीवन में संतों की तरह सेवा भाव व क्षमा भाव रखना चाहिए उन्होंने बताया कि स्वामीजी के पास जो भी आता था वह उन्हें ख़ाली कभी नहीं भेजते थे उन्हें तन व मन से तृप्त कर ही छोड़ते एवं कभी कोई उन्हें अपशब्द कहता तो उसका भी उद्धार करने का भाव व मन में रखते थे। सत्संग के पश्चात वर्सी उपलक्ष्य में रखे पाठो का भोग हुआ व भण्डारा प्रसादका आयोजन किया गया जिस में सारे समाज ने प्रसादी पाई। आयोजन से जुड़े भक्तों ने बताया कि प्रेम प्रकाश आश्रम में चल रहे चालीसा उत्सव में गुरु महाराज जी के जन्मोत्सव मैं छह दिवसीय कार्यक्रम का आनंद होगा। स्वामी जी के साथ मंडली में स्वामी हरिओमलाल जी (ग्वालियर), संत शंभुलाल जी (ब्यावर), संत रामप्रकाश जी (अजमेर), संत ढालूराम व संत कमल (जयपुर) व कई सारे संत व भगत पधारे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।