Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा

 

वार्ड चार के क्षतिग्रस्त रास्तों, अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था का अवलोकन कर दिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश —

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) मंगलवार को नगर के वार्ड संख्या 04 क्षेत्र में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों, अतिक्रमण एवं अन्य नागरिक समस्याओं का मौका निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा क्षेत्र की विभिन्न गलियों, नालियों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों का अवलोकन कर मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान साफ-सफाई की स्थिति, नालियों में पानी की निकासी, क्षतिग्रस्त मार्गों, गंदगी वाले स्थानों तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का जायजा लिया गया।इस दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना। नागरिकों द्वारा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, नालियों की निकासी, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित विषयों की जानकारी दी गई जिस पर मुख्य अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा नालियों की सफाई एवं पानी की निकासी व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कुछ स्थानों पर नागरिकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा नागरिकों को निर्देशित किया गया कि वे सार्वजनिक मार्गों, नालियों एवं आम रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं के स्तर पर हटाएं, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।इसके साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा नालियों में कचरा या अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें। नागरिकों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने पशुओं को घरों के बाहर, सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर न बांधें, जिससे गंदगी, दुर्गंध एवं यातायात अवरोध जैसी समस्याओं से बचा जा सके।निरीक्षण के दौरान जिन मकानों में सेफ्टी टैंक की व्यवस्था नहीं पाई गई, उन्हें नियमानुसार सेफ्टी टैंक बनवाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सेफ्टी टैंक का निर्माण स्वच्छता, जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। सभी नागरिक अपने मकानों में नियमानुसार स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने कहा कि छावनी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित रखने के लिए छावनी परिषद द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे परिषद द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें और अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।निरीक्षण के दौरान छावनी परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।