भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : राजस्थान की लोक संस्कृति और राज्य नृत्य घूमर की लोकप्रियता को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से बुधवार 19 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में भव्य घूमर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। संभाग प्रभारी श्रीमती सरिता गेना ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस राज्य स्तरीय आयोजन में 750 से अधिक बालिकाएं एवं महिलाएं भाग लेंगी। लगभग 35 समूह अपनी लोक कला का आकर्षक प्रदर्शन करेंगे, साथ ही 150 से अधिक प्रतिभागी एकल नृत्य प्रस्तुत करेंगी। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल को नोडल अधिकारी तथा पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री कृष्ण कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ब्रेकिंग
