Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

पद्मश्री से सम्मानित सिंधी साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध भजन-गीत गायक प्रो. राम पंजवानी की जयंति पर काजल चन्दीरामाणी ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : विख्यात सिंधी लोकगीत गायिका काजल चन्दीरामाणी ने सीता सिंधु भवन में पद्मश्री से सम्मानित सिंधी साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध भजन-गीत गायक प्रो. राम पंजवानी की जयंति पर उनकी प्रतिमा पर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके लोकप्रिय भजन एवं गीतों की मधुर प्रस्तुति दी। भगवान पूज्य श्री झूलेलाल जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर और पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित कर प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में काजल चन्दीरामाणी ने प्रो. पंजवानी द्वारा गाए गए कई भजनों को अपने सुरों से संगीतमय श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, महासचिव रमेश लालवानी, मंधाराम भिरयानी, तेजभान आसवानी, राजू जोधानी, दिलीप बिनयानी सहित गणमान्य उपस्थित थे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि प्रो. राम पंजवानी की जयंति देश-विदेश में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।