Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

छावनी परिषद द्वारा रामसर रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंडमें नव निर्मित “संचित ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन इकाई”का उद्घाटन सोमवार 22दिसंबर को __

 

लाल डिग्गी तालाब के पास अटल खेल परिसर,स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास मुख अतिथि प्रधान निदेशक दक्षिण कमान पुणे सी रविन्द्र करेंगे इसी दिन __

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद द्वारा रामसर रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर वर्षों से संचित अपशिष्ट के निस्तारण हेतु छावनी परिषद द्वारा यहां पर नव निर्मित संचित ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन इकाई का उद्घाटन सोमवार 22दिसम्बर को किया जाएगा छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना के अन्तर्गत करीब 33एकड़ क्षेत्र में फैले कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण कर भूमि को पुनः उपयोग बनाया जाएगा, यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि स्वच्छता और हरित विकास की महत्वाकांक्षी परिकल्पना को भी साकार करेगी, उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से अपशिष्ट का सुरक्षित इस भूमि का निस्तारण कर पुनरुद्धार किया जा सकेगा, जिससे भविष्य में इस भूमि पर पार्क, खेल मैदान एवं आवासीय उपयोग की संभावनाएं विकसित की जाएंगीऔर इस जन हितकारी कार्य से नागरिक क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ एवं स्वास्थ्य प्रद वातावरण उपलब्ध हो पायेगा, इस समारोह का शुभारंभ प्रातः साढ़े 11बजे रामसर रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा किया जाएगा जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा और प्रधान निदेशक दक्षिण कमान पुणे,सी रविन्द्र उपस्थित रहेंगे,
अटल खेल परिसर का शिलान्यास __
इस मौके पर फ्राम जी चौक स्थित लाल डिग्गी तालाब के पास नसीराबाद छावनी की उत्तर दिशा में स्थित मैदान को खेल परिसर के रूप में विकसित किए जा रहे अटल खेल परिसर का शिलान्यास मध्यान्ह मुख्य अतिथि प्रधान निदेशक दक्षिण कमान पुणे सी रविन्द्र द्वारा किया जाएगा, इस मौके पर छावनी परिषद के स्टाफ सहित गणमान्य लोग और आमजन उपस्थित रहेंगे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।