Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज मंत्री भागीरथ चौधरी ने प्रधान निदेशक दक्षिण कमान पुणे सी रविन्द्रा के साथ किया ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन इकाई का उद्घाटन

4करोड़ 87लाख की लागत से लगाई जाने वाली इस ईकाई से नगर भर के कचरे का किया जाएगा निस्तारण

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय रामसर रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में करीब 5करोड़ की लागत से लगाई गई ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन इकाई का आज मध्यान्ह डेढ़ बजे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के मुख्य आतिथ्य में और विशिष्ट अतिथियों प्रधान निदेशक दक्षिण कमान पुणे सी  रविन्द्रा व रक्षा संपदा अधिकारी अनुज गोयल, मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता, छावनी वेरीड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की वहीं प्रधान निदेशक दक्षिण कमान पुणे सी रविन्द्रा ने भी गुप्ता के काम और रक्षा मंत्री पुरस्कार प्रदान किए जाने को उल्लेखनीय बताया मनोनीत सदस्य सुशील गदिया ने नगर की प्रमुख समस्याओं पेट्रोल पंप की कमी और भवन मालिको को ऋण सुविधा नहीं मिल पाने पर प्रकाश डालते हुए उनके निवारण की मांग की भाजपा ने अध्यक्ष संजय यादव ने सभी अतिथियों का आजादी की जंग में पहली बार स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजाने वाली सैन्य नगरी में सभी अतिथियों का स्वागत कर यहां होने वाले विकास कार्यों के लिए प्रधान निदेशक दक्षिण कमान पुणे सी रविन्द्रा रक्षा संपदा अधिकारी अनुज गोयल सहित मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता का आभार व्यक्त किया

इसके बाद कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी प्रस्थान कर गए और बाद में प्रधान निदेशक दक्षिण कमान पुणे सी रविन्द्रा के मुख्य आतिथ्य में लाल डिग्गी तालाब के निकट प्रस्तावित अटल खेल परिसर का शिलान्यास कर निर्माण कार्य हेतुविधिवत पूजा सम्पन्न की गई इस मौके पर मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने बताया कि इस खेल परिसर में ओलंपिक स्तर के खेल हेतु तैयारी करने हेतु सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और इसकी अनुमानित लागत 48लाख होगी और इस खेल परिसर के लिए अजमेर रोड से मुख्य रास्ता बनाया जाएगा इस मौके पर नारियल तोड़ कर पूजा आरती कर शुभारंभ किया गया और सी ई ओ ने खेल परिसर के बारे में विस्तृत जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए भविष्य की योजनाएं बताई

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।