केकड़ी (कार्तिक शर्मा) : श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में गर्ग पेपर इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में आयोजित ‘नटराज गुड हैंडराइटिंग एवं ड्राइंग कॉन्टेस्ट’ में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हस्तलेखन प्रतियोगिता में कक्षा 8 की वर्षा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि किरण दरोगा, नेहा चौधरी और अलीना रंगरेज संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला में कक्षा प्रथम के अंकित गुर्जर ने प्रथम और कक्षा द्वितीय के अखिलेश, दीप्ति नायक व आयुषी प्रजापत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक एवं विनीत जोशी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की रचनात्मकता निखरती है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए गर्ग पेपर इंडस्ट्रीज का आभार भी जताया।
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण -----
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी
श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव
बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र
ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल
जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर
सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं
