Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने किया दूधिया मोहल्ले और फ्रामजी चौक, हनुमान चौक , सब्जी मंडी क्षेत्र का दौरा अव्यवस्थाएं गंदगी और अवैध कब्जे देख हुए नाराज

 

व्यवसायिक अतिक्रमण कारियों और गंदगी फैलाने वाले पशु पालकों को दी कड़ी चेतावनी —-

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने ओवरसियर विश्वेंद्र सिंह, और छावनी परिषद कार्मिकों के साथ सोमवार को नगर के व्यस्ततम क्षेत्र फ्रामजी चौक, दूधिया मोहल्ले, हनुमान चौक , सब्जी मंडी आदि का गहन निरीक्षण किया और दूधिया मोहल्ले से शुरुआत कर फ्राम जी चौक और आस पास के सभी क्षेत्रों का दौरा कर पुराने अवैध अतिक्रमण, बढ़ाए गए दुकानों के शैडो, और फुटपाथ पर रखे सामनों को देख कर नाराजगी व्यक्त की वहीं आगे कुछ स्थानों पर गली में बिल्डिंग मैटेरियल भी पड़ा हुआ था इसके बाद फ्रामजी चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया तो वहां पर भी यहां वहां जहा तहां हर तरफ अवैध कब्जे दिखाई दिए किसी ने दुकान का टीन शेड ज्यादा बड़ा लगा रखा था तो किसी ने सड़क किनारे तक दुकान का सामान फैला रखा था सीईओ आलम कमल रेस्टोरेंट हनुमान चौक पर होते हुए टीन मोहल्ला स्कूल तक गए जो पूरी तरह खंडहर हो चुका है उन्होंने कार्मिकों को कुछ निर्देश दिए और फ्राम जी चौक के दुकानदारों को हिदायतें देते हुए छावनी परिषद के कार्मिक सीईओ मोहम्मद साकिब आलम के साथ सब्जी मंडी और खटीक मोहल्ले वाली गली तक गए और निरीक्षण के बाद अधिनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं आमजन को भी संदेश दिया कि गंदगी और अवैध अतिक्रमण दोनों पर रोक लगाये अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी साथ ही गोबर और गंदगी के मामले में उन्होंने जनता को हिदायत दी कि गायों को सड़क पर खाद्य पदार्थ देना बन्द करें उन्होंने पशु पालकों को भी सड़क पर पशु बांधने के लिए पाबंद किया तेज धूप के बावजूद सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने पूरे क्षेत्र का दौरा किया और तमाम अव्यवस्थाओं का खुद ही जायजा लिया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।