Logo
ब्रेकिंग
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला... अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को

पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी, मंहगाई बेरोजगारी, बिजली पानी की किल्लत व पेपर लीक ,(नीट) के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन —

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) पेट्रोल डीजल रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, महंगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक और बिजली पानी की किल्लत सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर सर्किल पर जोरदार प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान को ज्ञापन सौंपा
सोमवार दोपहर नसीराबाद विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र केपूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं युवा नेता शिव प्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में ब्यावर रोड स्थित अम्बेडकर सर्किल पर एकत्रित हो कर लगातार बढ़ती मंहगाई, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी पेपर लीक (नीट), भीषण गर्मी के मौसम में पानी बिजली की किल्लत जैसे बर्निंग टॉपिक (ज्वलंत मुद्दों) की लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान को ज्ञापन सौंपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार से मांग की गई कि नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय, इससे पूर्व सोमवार मध्यान्ह तीन बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गण स्थानीय ब्यावर रोड स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर अंबेडकर सर्किल पर इकट्ठा हुए और युवा नेता शिव प्रकाश गुर्जर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश परिहार पूर्व अध्यक्ष अजय गौड़ और छावनी परिषद के निवर्तमान चेयरमैन मानक चन्द खींची की मौजूदगी में अपनी विभिन्न मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया , इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान को ज्ञापन सौंपा , ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के लोग रसोई गैस पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों, मंहगाई और बिजली पानी आदि की अघोषित कटौती से बुरी तरह से त्रस्त हैं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति कभी भी बंद कर दी जाती है यही हाल पानी का है भीषण गर्मी में आमजन पानी के लिए परेशान हो रहा है बेरोजगारी घटने का नाम नहीं ले रही है उस पर युवाओं छात्र छात्राओं का भविष्य पेपर लीक ( नीट) के कारण अधर में लटका हुआ है जिससे हर व्यक्ति पीड़ित हो रहा है ज्ञापन में स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक उदासीनता और विधानसभा क्षेत्रके विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने से आमजन की पीड़ा पर प्रकाश डालते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान किए जाने की मांग के साथ ही उनकी समस्याओं को राज्य सरकार और केंद्र सरकार तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का त्वरित समाधान किए जाने की मांग की गई है ज्ञापन देते समय चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में उपस्थिति दर्ज कराई

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।