Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

युगपुरुष सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का 140 वॉ चालिहा उत्सव 9 जून से

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर के सिन्धी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम, में प्रेम प्रकाश मण्डल के आचार्य युगपुरुष श्री सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का पावन 140 वॉ चालीहा उत्सव 9 जून मंगलवार से शुरू होगा महोत्सव में प्रेम प्रकाश आश्रम में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जैसे भजन, सत्संग समागम, और सेवा कार्यों का आयोजन होगा। भक्त गण अपनी मनोकामना पूर्ण करने हेतु चालीस दिवसीय इस उत्सव में अखंड व्रत व अनुष्ठान करते हैं एवं आश्रम में भजन सत्संग का आयोजन करते हैं। एवं भक्त गण अपने घरों में सतगुरु टेऊँराम चालीसा का पाठ भी करवाते है। चालिहा व्रत अनुष्ठान का सर्व प्रथम आचरण आचार्य श्री की माता कृष्णा देवी जी ने लग़बग़ 140 वर्ष पूर्व किया था जिसमें उन्होंने 40 दिन के व्रत और भगवान की अटूट भक्ति की थी। उनकी भक्ति के प्रताप से 41 वे दिन भगवान शंकर ने उन्हें स्वप्न में दर्शन देकर कृतार्थ किया। इस कठिन तपस्या का फल उन्हें आचार्य श्री जैसे बालक के रूप में हुआ। वही प्रथा चालिहा उत्सव के रूप में आजतक चली आ रही है। आचार्य श्री ने अपने संपूर्ण जीवन में परोपकार,सत्कर्म,और सेवा के कार्य किए। सिंध (अभी के पाकिस्तान) में उन्होंने रेत के टीले के ऊपर अपना स्थान श्री अमरापुर स्थान बनाकर सभी जीवों का कल्याण किया। वही प्रथा अभी प्रेम प्रकाश मण्डल के मुख्य स्थान श्री अमरपुर स्थान, जयपुर व देश विदेश में स्थित प्रेम प्रकाश आश्रमों में चलती आ रही है । 9 जून को संत श्री शंभुलाल जी (ब्यावर) के सानिध्य में महोत्सव की शुरुआत होगी जिसमे प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब व श्री मद भगवत गीता के चालीस दिवसीय पाठो का आरम्भ होगा एवं चालीस दिवसीय अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इस महोत्सव के चलते प्रेम प्रकाश मंडल के वर्तमान पीठादीश्वर पूज्य गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगतप्रकाश जी महाराज का आगमन 18 जून (गुरुवार) को होगा जिनके सत्संग प्रवचन का कार्यक्रम आश्रम पर आयोजित होगा। एवं इस चालिहा उत्सव का समापन आचार्य श्री के 140 वे जन्मोत्सव पर 19 जुलाई पर होगा। जिनमे पंच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे एवं बड़े धूम धाम से संतों के सानिध्य में मनाया जायेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।