Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

लायंस क्लब कुचामन सिटी द्वारा आयोजित क्वेस्ट सप्ताह के अंतर्गत रैली

नए लियो क्लब सुरभि की स्थापना

अजमेर: (भारत भूमि)- लायंस क्वेस्ट सप्ताह के अंतर्गत आज कुचामन सिटी में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले कार्यक्रम में न्यू बस स्टैंड के पास स्थित ग्रोइंग इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने *सामाजिक विकास एवं विद्यार्थियों के विकास* जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली। इस रैली में लियो क्लब और लायंस क्लब दोनों के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। डिस्ट्रिक मीडिया कोर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि रैली का नेतृत्व लियो क्लब के अध्यक्ष भरत स्वामी, सचिव ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष गौरांग सर्राफ और लियो डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष ऋषभ सोनी ने किया। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लायंस क्वेस्ट के महत्व को उजागर किया और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया ।

दूसरे कार्यक्रम में एच पी काबरा गर्ल्स कॉलेज में नवगठित लियो क्लब सुरभि की स्थापना लॉयन्स के प्रान्तीय सचिव सुभाष रांवका की प्रेरणा से की गई। और लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी स्टार की कोषाध्यक्ष एवं लियो कोर्डिनेटर लॉयन कृष्णा मंत्री द्वारा 101 छात्राओं को लियो पिन लगाकर औपचारिक रूप से लियो सदस्य बनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रांतपाल लायन श्याम सुंदर मंत्री, लियो कॉर्डिनेटर लायन मनोहर पारीक, लियोक्लब सुरभि की कोर्डिनेटर लॉयन कृष्णा मंत्री, लियो क्लब सुरभि की अध्यक्ष लक्षिता पारीक, लियो क्लब के लियो डिस्ट् लियो बाबूलाल, लियो ध्रुव मंत्री उपस्थित रहे। पिन वितरण के पश्चात छात्राओं ने *लायंस क्वेस्ट* पर एक रैली का आयोजन किया। रैली में “ईस्ट और वेस्ट, लायंस क्वेस्ट इज बेस्ट,” “भारत माता की जय,” और “हम सबने ठाना है, लायंस क्वेस्ट अपनाना है” जैसे नारों से गूंज उठी। प्रांतपाल श्याम सुंदर मंत्री और लियो क्लब के अध्यक्ष भरत स्वामी ने भी अपनी बुलंद आवाजों के साथ इन नारों को दोहराया, जिससे सभी में जोश और उत्साह का संचार हुआ। लियो डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष ऋषभ सोनी ने इस अवसर पर कहा कि लियो क्लब सुरभि का गठन युवतियों को नेतृत्व और सेवा के क्षेत्र में प्रेरित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लियो क्लब का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और युवाओं को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। लायंस क्लब कुचामन सिटी ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए लियो क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।