Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

भगवान श्री झूलेलाल का चालीहा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

अहमदाबाद (भारत भूमि ब्यूरो) गुरूवार को अहमदाबाद में इन्दिरा ब्रिज केनाल स्थित भगवान श्री झूलेलाल साहिब के पूज्य चालीहा महोत्सव का श्रद्धा पूर्वक ज्योत परवान कर समापन किया गया। इस महोत्सव पर बड़ी संख्या में अहमदाबाद सिन्धी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

इस महोत्सव पर अहमदाबद के विभिन्न भगवान झूलेलाल के मन्दिरों सरदार नगर, कुबेर नगर, ठक्कर नगर, अम्बावड़ी एवं अन्य स्थानों से सिन्धी समाज के लोगों ने पूज्य चालीहा साहिब महोत्सव के समापन पर शोभायात्रा निकाली गयी।

शोभायात्रा में सिन्धी समाज के लोग नाचते और भगवान झूलेलाल के आयोलाल झूलेलाल भजन गाते इन्दिरा ब्रिज केनाल पहुंचे और वहां पर संतों द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान श्री झूलेलाल साहिब के पूज्य चालीहा महोत्सव का श्रद्धा पूर्वक ज्योत परवान कर समापन किया गया। इस महोत्सव पर विभिन्न मन्दिरों से शोभायात्रा निकालकर आये बड़ी संख्या में सिन्धी समाज के लोगों से पूरा केनाल का घाट भर गया मानो एैसे लग रहा था जैसे समुन्द्र की लहरें तेज चल रही हों।

चालीहा महोत्सव पर इन्डिया के दीवाने से हुई मुलाकात

अहमदाबाद में इन्दिरा ब्रिज केनाल स्थित भगवान श्री झूलेलाल साहिब के पूज्य चालीहा महोत्सव के अवसर पर इंडिया के दीवाने सिन्धी भाई अरुण हरयानी से मुलाकात हुई उसके माथे पर परमानेन्ट इन्डिया टैटू लिखा हुआ था।

मुलाकात के दौरान उसने बताया कि उसके सीने और पीठ पर भी परमानेन्ट टैटू गुदा हुआ है। उसने बताया कि वो सन: 2022 से कशमीर के लाल चौक पर हर साल 15 अगस्त पर तिरन्गा झंडा लहराने जाता है। उसने बताये कि 2024 में उसको सुरक्षा कारणों से लाल चौक पर ज्यादा समय तक झन्डा लहराने नहीं दिया गया सिर्फ 5-10 मिन्ट ही झन्डा लहराने दिया गया और उसने बताया कि वह इन्डिया के होने वाले हर क्रिकेट मैच में भी अपने पूरे शरीर को रंग (पैन्ट) कर जाता है। हालांकि सिन्धी समाज का हर बन्दा भरतीय क्रिकेट टीम का दीवाना है लेकिन यह बन्दा कुछ अलग ही है। सलाम है इस बन्दे को।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।