Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों के साथ जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश (देखें वीडियो)

अजमेर : (भारत भूमि) – अजमेर में बारिश ने कहर बरपा दिया है। मूसलाधार बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया । शहर में आसमान से पानी का सैलाब इस कदर आया कि लोग घरों में कैद हो गए। स्कूल से घर लौट रहे सैंकड़ों बच्चे जलभराव में फंस गए।

अजमेर में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसको देखते आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। एसडीआरएफ की टीमों ने कई जगह जलभराव में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। अजमेर में भारी बारिश और विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को पूरा दिन क्षेत्र में निरीक्षण करते रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को 24 घण्टे खासकर रात्रि में अलर्ट रहने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन जलभराव वाले क्षेत्रों में पम्प सेट चालू करके पानी निकाले। जिल इलाकों में लोग फंसे हैं, वहां राहत पहुंचाए। एनडीआरफ और बाढ़ बचाव से संबंधित सभी विभाग 24 घण्टे अलर्ट रहें। रात में किसी भी तरह की परेशानी सामने आने पर तुरंत वहां पहुंचे और आमजन को राहत दें। देवनानी ने फॉयसागर, हाथीखेड़ा, राज कॉलोनी, बांडी नदी बहाव क्षेत्र, ज्ञान विहार, बी.के. कॉल नगर, गणपति नगर, मोती विहार, सिने वल्र्ड, मित्तल अस्पताल, सागर विहार, वैशाली नगर, पंचशील, लोहागल, जयपुर रोड़ और अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने फॉयसागर झील के ओवर फ्लो होने एवं बांडी नदी में अत्यधिक बहाव होने से उपजे हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी भरा है, वहां से तुरंत पानी निकाले। इसी तरह बांडी नदी बहाव क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति को तुरंत सुधारना शुरू करें। उन्होंने शहर के सभी इलाकों में सड़क, जलभराव एवं बिजली व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए की अपने-अपने काम शीघ्र शुरू करें। उन्होंने आनासागर झील में जलभराव को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।