अजमेर (कार्तिक शर्मा) – [भारत भूमि] – शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के 47 वे जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई अजमेर द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन नाका मजार स्थित बिरला मंगलम पर किया गया । रक्तदान शिविर के संयोजक हनीष मारोठिया एवं लक्की जैन ने बताया कि पीडित मानव की सेवा के लिए आयोजित रक्तदान शिविर में राजकीय जनाना चिकित्सालय अजमेर राजस्थान ब्लड बैंक एवं विद्यापति ब्लड बैंक की टीमों ने ब्लड संग्रहण किया । शिविर में 201 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में 1000 से अधिक छात्र छात्राओं एवं युवाओं ने अपना ब्लड ग्रुप की जांच करवा कर भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर लाइव रक्तदान करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष द्रोपती कोली देहात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सौरभ बजाड शहर महासचिव शिवकुमार बंसल सचिव सागर मीणा ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह लक्ष्मी धौलखडिया निर्मल बेरवाल पार्षद लक्ष्मी बुन्देल मनीष सेठी पवन ओड.पायल जैन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई कर पुरस्कृत किया ।
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...
निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...
