Logo
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खाटाओली में आज सुबह स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण समारोह आयोज... छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक सम्पन्न स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण कल ---- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड नसीराबाद के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप ... छावनी परिषद नसीराबाद के कार्मिकों द्वारा मनाई गई ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ, शहीद स्मारक पर श्र... पत्रकार दिलीप रॉय ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन नवोदय विद्यालय में छावनी परिषद कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू. रेलवे कर्मचारियों ने भरी हुंकार: 8वां वेतन आयोग लागू करने और पुरानी पेंशन बहाली की बुलंद की मांग मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने किया दूधिया मोहल्ले और फ्रामजी चौक, हनुमान चौक , सब्जी म... उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्व गणना पोर्टल के उपयोग को लेकर कार्य शाला

स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत सेवा कार्यो और रैली से हुयी

नसीराबाद  (योगेन्द्र बुलचन्दानी)छावनी परिषद नसीराबाद ने “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अंतर्गत हनुमान चौक से सदर बाजार में स्थित मंगलवार को सभी दुकानदारों को डस्टबिन वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा नसीराबाद सदर बाजार मे श्रम दान भी किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति विधायक रामस्वरूप लाम्बा थे तथा विशिष्ट अतिथि उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सांखला, सिटी थानाधिकारी घनश्याम मीणा उपस्थित रहे।इस अवसर पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने बताया की छावनी परिषद नसीराबाद शहर की जनसमस्याओं के समाधान के लिए *जन संवाद* “छावनी प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है जिसके अंतर्गत छावनी प्रशासन नसीराबाद के 8 वार्डो मे 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आमजन से संवाद कर वार्ड की समस्याओं कों सुनेगा तथा उस समस्या का समाधान लगभग एक वर्ष मे पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। डॉक्टर गुप्ता ने बताया की देश की 61 छावनीयों मे मात्र नसीराबाद छावनी मे जन संवाद जैसा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जो की अपने आप मे एक बहुत अच्छी पहल है.,वहीँ बुधवार को सुबह 11 बजे नगर के फ्रांमजी चौक स्थित शहीद स्मारक से एक स्वच्छता रैली निकाली गयी जो नगर के मुख्य रास्तो से होकर गुजरी और नगर वासियों को इसके माध्यम से स्वच्छता का संदेश देकर नगर को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया और इसी के साथ ही स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गयी

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।