Logo
ब्रेकिंग
राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...

सम्भागीय अध्यक्ष की अधिकारिक यात्रा संपन्न

नवरात्रा उत्सव में खनकाए डांडिया

अजमेर। लायन्स क्लब अजमेर द्वारा संभाग की सम्भागीय अध्यक्ष लायन अमितप्रभा शुक्ला की अधिकारिक यात्रा सम्पन्न कराई । साथ ही सभी ने डांडिया खेलकर नवरात्रि महोत्सव मनाया । डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्लब की सेवा गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी देने के लिए संभागीय अध्यक्ष की यात्रा कराई जाती है । कार्यक्रम का आरम्भ राष्ट्रीय गान से हुआ। ध्वज वन्दना लायन सरोज तापड़िया ने पढ़ी। स्वागत उद्बोधन क्लब अध्यक्ष लायन भागू इसरानी ने दिया । सचिवीय प्रतिवेदन क्लब सचिव लायन सतीश भटनागर ने पेश किया । मंच संचालन लायन रमेश तापड़िया ने बहुत ही सुंदर ढंग से किया। मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पी के शर्मा में मंचासीन थे । सम्भागीय अध्यक्ष ने क्लब द्वारा किये गए सेवा कार्यो की सराहना की। उन्होने सभी लायन साथियों से सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर दिया एवं एम.जे.एफ.बनने के लिए सभी से आग्रह किया । लायन गोविंद छतवानी ने सम्भागीय अध्यक्ष का परिचय दिया। डांडिया उत्सव के लिए कार्यक्रम संयोजक नीता भटनागर ने कमान संभाली । उनका साथ दिया सह संयोजक लायन तरूणा गोयल, लायन शारदा टंडन एंव लायन राज शर्मा ने । सभी लायन सदस्यों ने जमकर व उत्साह से डांडिया डांस किया। कार्यक्रम में माँ अम्बे की कृपा बरसी जिससे सभी ने बिना थके खूब डांडिया खनकायें । निर्णायक मंडल में प्रोफेसर डाॅ. सुमन परिहार थे । डांडिया महिलाओ में “डांडिया क्वीन” का खिताब लायन वैजयंतीमाला टाक एवं बेस्ट ड्रैस (महिला) का लायनेड मधु लाहोटी को दिया गया। लायन पुरुषों में बेस्ट “डांडिया डांस” का लायन अशोक जैन (एल.आई.सी.)को एवं बेस्ट ड्रैस का लायन पुरुषोत्तम आसवानी को दिया गया। कम उम्र (बच्चो) के डांडिया डांस में लायन पूनम शर्मा,अवनी जैन एंव अनन्या खन्ना को पुरस्कार दिया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।