Logo
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खाटाओली में आज सुबह स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण समारोह आयोज... छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक सम्पन्न स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण कल ---- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड नसीराबाद के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप ... छावनी परिषद नसीराबाद के कार्मिकों द्वारा मनाई गई ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ, शहीद स्मारक पर श्र... पत्रकार दिलीप रॉय ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन नवोदय विद्यालय में छावनी परिषद कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू. रेलवे कर्मचारियों ने भरी हुंकार: 8वां वेतन आयोग लागू करने और पुरानी पेंशन बहाली की बुलंद की मांग मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने किया दूधिया मोहल्ले और फ्रामजी चौक, हनुमान चौक , सब्जी म... उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्व गणना पोर्टल के उपयोग को लेकर कार्य शाला

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। एम्स नई दिल्ली ने मनमोहन के निधन की पुष्टि करते हुए न्यूज बुलेटिन जारी किया है। एम्स ने कहा, “अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना देते हैं। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण उपचाराधीन थे और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। घर पर ही उन्हें तुरंत पुनर्जीवित करने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।