Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास में द्वितीय वार्षिक खेल समारोह का हुआ समापन

 अजमेर (भारत भूमि)    माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास, अजमेर मे द्वितीय वार्षिक खेल उत्सव दहाड़  समापन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे विद्यालय के मुख्य अतिथि श्रीमान् मयूर परिहार वॉलीबाल खिलाड़ी रहे एवं अतिथि के रूप मे शिव शंकर जी हेड़ा, श्यामसुन्दर जी माहेश्वरी, अशोक जी लखोटिया, मदन जी तवानी, डॉ. कोमल ( सहायक निर्देशक भगवंत यूनिवर्सिटी ) सदस्य उपस्थित रहें एवं पुरस्कार वितरण किया गया । विद्यार्थियों के द्वारा दो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी ।

खेलों मे हरडल रेस, लेमन रेस, बलून बर्स्ट रेस, 100 मीटर, 200 मीटर रेस, इत्यादि खेलों का आयोजन हुआ । इसी के साथ शिक्षकों, अभिभावकों व सहायक कर्मचारियों के लिए भी कई खेलों का आयोजन किया गया । जिसमे 100 मीटर रेस मे अभिभावक नरेंद्र सिंह पुनिया, मटका रेस मे सरोज चौधरी प्रथम स्थान पर रहें । वरिष्ठ अभिभावकों मे बजरंग सिंह जी ने टायर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया । खेलों मे चार सदन संस्कृति, संयम, सिंधु, संगम ने हिस्सा लिया, जिसमे प्रथम स्थान पर संस्कृति सदन, द्वितीय स्थान पर संगम सदन एवं तृतीय स्थान पर सिंधु सदन रहें ।

जिसमे बच्चों ने काफी जोश के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ओर भरपूर आनंद भी लिया । कार्यक्रम के मंच का आयोजन शिक्षक योगेश एव शिक्षिका नेहा द्वारा किया गया । अतिथि महोदय व प्रधानाचार्य श्री राजीव मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया एवं शुभकामनाए दी ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।