Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

बजट घोषणाओं के सम्बन्ध में विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने किया दौरा, क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, लाइब्रेरी, कन्वेक्शन सेन्टर एवं मल्टीपरपज स्टेडियम के लिए जल्द ही होगी जगह चिह्नित

अजमेर (भारत भूमि)– बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि उपलब्धता के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। जिला प्रशासन एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। अब जल्द ही लाइब्रेरी, कन्वेक्शन सेन्टर एवं मल्टीपरपज स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त श्री सुर्य प्रकाश शर्मा के साथ बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के बारे में विस्तार से चर्चा की। अजमेर के लिए बजट में सार्वजनिक पुस्तकालय का उन्नयन, कन्वेक्शन सेन्टर का निर्माण तथा बहुउद्देशीय स्टेडियम की भी घोषणाएं हुई थी। इनके क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए भूमि आवंटन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भूमि चयनित की जाए।

देवनानी ने बजट घोषणाओं के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर घोषणा के अनुरूप भूमि उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने माकड़वाली, हरीभाऊ उपाध्याय नगर, विजयाराजे सिन्धिया नगर, गांधी भवन एवं महर्षि दयानन्द विश्रान्ति गृह क्षेत्र का अवलोकन किया। इन क्षेत्रों में उपलब्ध भूमि पर किए जा सकने वाले विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय के उन्नयन कार्य के माध्यम से राजस्थान का आदर्श पुस्तकालय बनाया जाएगा। इसमें छोटे बच्चों के लिए चिल्ड्रन लाइब्रेरी, महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पुस्तकों युक्त प्रभाग तथा व्यावसायिक व्यक्तियों के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। डिजिटल पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रस्तावित पुस्तकालय बहुमंजिला होगा। इसमें 50 हजार से अधिक पुस्तकें होना प्रस्तावित है। इस सार्वजनिक पुस्तकालय की सुविधाएं संभाग के पाठकों को आकर्षित करेगी। साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का बेहतरीन स्थल साबित होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का सुविधाओं के विस्तार पर जोर रहा है। इसके लिए अजमेर में बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्मित होगा। इसका उपयोग विभिन्न गतिविधियों के अतिरिक्त अन्य कार्यों के लिए भी किया जा सकेगा। वर्तमान में अजमेर शहर में 15 अगस्त एवं 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए पुलिस लाईन मैदान छोटा पड़ने लगा है। इसके अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के लिए भी नए एवं बड़े स्टेडियम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सरकार ने बजट में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम की घोषणा कर इस आवश्यकता को पूर्ण करने का कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बजट घोषणाओं में कन्वेंशन सेन्टर की स्थापना करना अजमेर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अजमेर में विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न प्रकार के आयोजनों के लिए एक आदर्श स्थल के विकसित होने से अजमेर वासियों को नई सुविधा प्राप्त होगी। यहां प्रदर्शनी, सम्मेलन, कॉर्पोरेट बैठकें, मनोरंजक कार्यक्रम, सेमिनार एवं बैंकेट जैसे कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किए जा सकेंगे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।