Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद के तत्वावधान में तृतीय सामुहिक विवाह सम्मेलन 30 अप्रैल को

                  13 जोडो का हुआ पंजीयन
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद के तत्वावधान में तृतीय सामुहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया, 30 अफ्रेल को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास, हनुमान मन्दिर, दिलवाडी, नसीराबाद (अजमेर ) में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन अध्यक्ष पुखराज वैष्णव सनोद व समिति अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव दिलवाडी ने बताया कि सम्मेलन हेतू जोर शौर से तैयारियां चल रही है। वर्तमान में 13 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। समिति का लक्ष्य 21 जोड़ों का है। सामुहिक विवाह हेतू पंजीयन राशि वर हेतू 21 हजार रुपए रखी गई है , वहीं वधु की पंजीयन राशि निःशुल्क रखी गई है। सम्मेलन हेतू गांव – गांव, ढाणी – ढाणी से समाज बन्धुओं का सहयोग मिल रहा है। सामुहिक विवाह सम्मेलन में वर वधू को आशीर्वाद हेतू संत श्री राधे राधे बाबा ( श्री सांवरिया धाम कोटड़ी ) भीलवाड़ा, महन्त संत श्री रामदास जी त्यागी (खारी का लाम्बा) व महन्त संत श्री रामदास जी त्यागी ( बामणियां बालाजी धाम मन्दिर) देरांठू प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यनारायण रामावत (मैनैजर रंगजी मंदिर) पुष्कर, श्याम सुन्दर नरहरियानन्दी हरिद्वार किशनगढ़ ( अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा अजमेर ) , खुशीराम वैष्णव (जिला परिषद सदस्य) खवास कादेडा, रामस्वरूप वैष्णव ठेकेदार (थल वाले) किशनगढ़, उत्तम वैष्णव ताजपुरा ( अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा महासभा) अजमेर व शंकरलाल पीपावत बालापुरा वाले (श्री सांवरिया ग्रेनाइट)  किशनगढ़ होंगे ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।