अजमेर (भारत भूमि)— अखिल विश्व विजयवर्गीय मणिहार का महासम्मेलन ग्राम भालता, जिला झालावाड़ में संपन्न हुआ । विजयवर्गीय महिला संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधी ने बताया कि इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक अवसर पर भव्य एक दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी मणिहार गोत्रीय परिवारजनों, बहनों और बेटियां सपरिवार भाग लिया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठजनों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया । संयोजक सीए दिनेश विजयवर्गीय मुंबई ने बताया कि इस अवसर पर महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें गायत्री परिवार के परिवाजक जन ने हवन कराया । सभी परिजनों ने आहुति दी । महापूजन कर आरती की गई । यह आयोजन मणिहार गौत्रीय परिवार की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को सुदृढ़ करने हेतु एक अद्वितीय अवसर था । सभी की सहभागिता ने इस महासम्मेलन को और भी भावपूर्ण और चिरस्मरणीय बना दिया । सभी ने स्वरूपा बाई स्मारक पर पूजा अर्चना कर भोग लगाया । नवनिर्मित मंदिर पर सुरेश विजय बूंदी, श्यामसुंदर राजगढ़, मूलचंद झालावाड़ ने कलश की विधि विधान से पूजा कर स्थापित किया । ध्वजा चढ़ाई गई । भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करते रहने एवं आपसी मेलजोल बनाए रखने के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन हुआ । व्यवस्थाओं में राकेश, लोकेश, सिद्धार्थ, योगेंद्र, आचमन, सोनाली, सुधा, रीता सहित अन्य का सहयोग रहा ।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
